सीधे मुख्य हिस्से पर जाएं
Kodebloc

गाइड / Kodebloc के बारे में

Kodebloc के बारे में

Kodebloc क्या है, किसके लिए है, कैसे चलता है, और हमसे कैसे संपर्क करें।

Kodebloc पर आप वेबसाइट बनाते हैं, और साथ-साथ यह भी सीखते जाते हैं कि वेब चलता कैसे है। अपने शब्दों में बताइए कि कैसी वेबसाइट चाहिए, AI उसे आपके सामने बना देगा, और फिर आप उसे ऐसे लिंक से ऑनलाइन कर दीजिए जिसे कोई भी खोल सके। हर वेबसाइट के पीछे असली HTML और CSS है, जिसे पढ़कर आप सीख भी सकते हैं।

Kodebloc क्या है

Kodebloc आपस में जुड़े कुछ टूल हैं, जो एक ही अकाउंट से चलते हैं।

AI वेबसाइट बिल्डर

वेब पर Kodebloc की जान यही बिल्डर है। आप लिखिए, जैसे "पुणे में मेरी बेकरी के लिए वेबसाइट", चाहें तो कोई स्टाइल चुनिए, और वेबसाइट बनाएं दबाइए। AI पेज लिखता है, और करीब एक मिनट में आप उसे लाइव प्रीव्यू में देखने लगते हैं। फिर उसे अपने हिसाब से ढालिए:

  • सीधे-सादे शब्दों में बताइए कि क्या बदलना है, या पहले पेज का कोई हिस्सा चुनिए ताकि सिर्फ़ वही बदले। देखिए चैट से वेबसाइट बदलना।
  • सीधे पेज पर टाइप कीजिए, सेक्शन इधर-उधर खिसकाइए और फ़ोटो बदलिए: खुद से बदलाव।
  • शुरुआत किसी स्क्रीनशॉट से, पसंद की किसी वेबसाइट से या अपनी Google Business Profile से कीजिए।
  • एक वेबसाइट में 5 पेज तक बनाइए। हर बदलाव मेरे प्रोजेक्ट में सेव रहता है, और आप किसी पुराने वर्ज़न पर लौट सकते हैं।
  • पब्लिश दबाते ही आपकी वेबसाइट को kodebloc.app पर अपना पता मिल जाता है। पब्लिश हुई वेबसाइट के फ़ॉर्म सच में काम करते हैं: लोगों के मैसेज सीधे आपके Kodebloc इनबॉक्स में और ईमेल पर पहुंचते हैं।
  • आप तय कीजिए कि आपकी वेबसाइट कम्युनिटी गैलरी में दिखे या नहीं, जहां दूसरे लोग उसे देखकर आइडिया ले सकें।

हर नई वेबसाइट को अपना अलग डिज़ाइन मिलता है, अपने फ़ॉन्ट, रंग और लेआउट के साथ। इसलिए दो लोग एक ही चीज़ मांगें, तो भी दोनों की वेबसाइट अलग बनती है। फ़ोटो Unsplash से आती हैं, और हर फ़ोटोग्राफ़र का नाम पेज पर लिखा होता है। आपकी बनाई वेबसाइट और कोड आपके हैं। आप उन्हें किसी भी जायज़ काम में इस्तेमाल कर सकते हैं, बिज़नेस और कमाई के लिए भी।

Refactoring Lab

Refactoring Lab उनके लिए है जो पहले से कोड लिखते हैं। पुराना कोड पेस्ट कीजिए, और यह AI की मदद से उसे नए, मॉडर्न अंदाज़ में लिख देता है, जैसे React class components से hooks, JavaScript से TypeScript, SQL से Prisma या Drizzle, या callbacks से async और await। पुराना और नया कोड आमने-सामने दिखता है, ताकि आप ठीक-ठीक देख सकें कि क्या बदला।

कोडिंग सीखने का मोबाइल ऐप

Kodebloc का मोबाइल ऐप छोटे-छोटे हिस्सों में कोडिंग सिखाता है: इंटरैक्टिव लेसन, क्विज़ और रोज़ के चैलेंज। प्रोग्रेस, XP और स्ट्रीक से लगे रहने का जोश बना रहता है। Code Battles में आप दूसरे सीखने वालों से लाइव क्विज़ में भिड़ सकते हैं। ऐप और वेबसाइट, दोनों में एक ही Kodebloc अकाउंट चलता है।

यह किसके लिए है

Kodebloc हमने उनके लिए बनाया है जिन्हें वेबसाइट चाहिए पर बनाना कभी नहीं सीखा, और उनके लिए जो सीखना चाहते हैं। कैफ़े वाले के पास दोपहर तक मेन्यू और टाइमिंग वाला पेज तैयार हो सकता है। स्टूडेंट अपना प्रोजेक्ट असली वेबसाइट की शक्ल में जमा कर सकता है। कोई नया-नया सीखने वाला कुछ बनाकर उसका कोड खोल सकता है और उसे समझना शुरू कर सकता है।

इसीलिए हम सॉफ़्टवेयर के साथ गाइड भी लिखते हैं। हमारी गाइड बिल्डर को कदम-दर-कदम समझाती हैं और वेब की बुनियादी बातें भी सिखाती हैं, जैसे HTML, CSS, एक्सेसिबिलिटी और SEO, सब असली Kodebloc वेबसाइटों पर दिखाकर। हमारे टेम्पलेट से आइडिया मिलते हैं, और बनाने के लिए तैयार मैसेज भी। टीचर्स को क्लास के लिए आइडिया टीचर्स वाले पेज पर मिलेंगे।

Kodebloc कैसे चलता है

  • बीटा में मुफ़्त। वेबसाइट बिल्डर अभी बीटा में है और मुफ़्त है, बस दिन और महीने में कितनी बार बना सकते हैं, इसकी लिमिट है। हमारे प्लान वाले पेज पर मुफ़्त प्लान और आने वाले प्लान दिखते हैं।
  • हम कौन सी सर्विस इस्तेमाल करते हैं। भरोसेमंद कंपनियां आपका पेज बनाने वाला AI चलाती हैं, अकाउंट और डेटा रखती हैं, और Kodebloc और लोगों की पब्लिश की हुई वेबसाइटें होस्ट करती हैं। हमारी प्राइवेसी पॉलिसी बताती है कि किस तरह की कंपनी को क्या जानकारी मिलती है।
  • सुरक्षा पहले। हर पेज ऑनलाइन जाने से पहले जांचा जाता है, और हर पब्लिश हुई वेबसाइट पर रिपोर्ट करने का लिंक होता है। नियम तोड़ने वाली वेबसाइटें हटाई जा सकती हैं। यह कैसे होता है, हमारे सुरक्षा वाले पेज पर पढ़िए।
  • उम्र। अकाउंट बनाने के लिए कम से कम 13 साल का होना ज़रूरी है, और 18 से कम उम्र वालों को माता-पिता या अभिभावक की इजाज़त चाहिए।
  • आपका डेटा, आपकी मर्ज़ी। आप कभी भी अकाउंट डिलीट वाले पेज पर अपना अकाउंट डिलीट कर सकते हैं। इससे आपकी पब्लिश की हुई वेबसाइटें भी ऑफ़लाइन हो जाती हैं।
  • हमारी शर्तें। Kodebloc के इस्तेमाल पर हमारी सेवा की शर्तें लागू होती हैं, जिन पर भारत का कानून लागू होता है, साथ में हमारी प्राइवेसी पॉलिसी और कुकी पॉलिसी भी।

हमसे कैसे जुड़ें

हम तक पहुंचने का सबसे अच्छा तरीका कॉन्टैक्ट पेज है। सवाल हो, किसी वेबसाइट में दिक्कत हो, प्राइवेसी से जुड़ी कोई बात हो या किसी वेबसाइट की शिकायत करनी हो, वहां लिखिए। हम ईमेल से जवाब देंगे। आप Kodebloc को X (Twitter) और YouTube पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

पहली बार आए हैं? Kodebloc को समझने का सबसे आसान तरीका है उसे आज़माना। अपनी पहली वेबसाइट बनाने की गाइड आपको शुरू से आखिर तक ले चलेगी।

वेबसाइट बनाएं

अब भी कुछ अटका है?

कॉन्टैक्ट पेज पर हमें मैसेज भेजिए, हम ईमेल से जवाब देंगे।