अपना अकाउंट डिलीट करें
साइन इन रहते हुए अपना Kodebloc अकाउंट यहीं डिलीट कीजिए, या हमसे कहिए, हम कर देंगे।
यह हमेशा के लिए है, वापस नहीं होगा
हम आपका अकाउंट, प्रोफ़ाइल, सारे प्रोजेक्ट, पब्लिश हुई वेबसाइटें और उनके फ़ॉर्म से लोगों के भेजे मैसेज डिलीट कर देते हैं। साथ में मोबाइल ऐप की आपकी प्रोग्रेस भी: XP, स्ट्रीक, लेसन, नोट्स, बैटल हिस्ट्री और लीडरबोर्ड पर आपकी जगह। आपकी पब्लिश हुई वेबसाइटें ऑफ़लाइन हो जाती हैं और उनके लिंक काम करना बंद कर देते हैं। हम सिर्फ़ लिंक के नाम रखते हैं, ताकि कोई और उन्हें इस्तेमाल न कर सके। उसी ईमेल से दोबारा साइन अप करेंगे, तो सब कुछ नए सिरे से शुरू होगा।
खुद डिलीट करें
जिस अकाउंट को डिलीट करना है, उससे साइन इन कीजिए। पक्का करने के लिए आप इसी पेज पर वापस आएंगे।
अकाउंट डिलीट करने के लिए साइन इन करेंKodebloc मोबाइल ऐप इस्तेमाल करते हैं?
ऐप में Profile → Settings → Delete account पर जाइए और आगे के कदम पूरे कीजिए। इससे आपका अकाउंट और ऐप में सीखने का डेटा डिलीट होता है, पर आपके प्रोजेक्ट और पब्लिश हुई वेबसाइटें नहीं। उन्हें भी डिलीट करना हो, तो इसी पेज पर अपना अकाउंट डिलीट कीजिए।
या हमसे कहिए
साइन इन नहीं हो पा रहा? अपने अकाउंट वाले ईमेल पते से हमें रिक्वेस्ट भेजिए। हम उसी पते पर ईमेल करके पक्का करेंगे कि यह आप ही हैं, फिर 30 दिन के अंदर आपका अकाउंट और उसका सारा डेटा डिलीट कर देंगे।
हमसे अकाउंट डिलीट करवाएं